netracare
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
Font ResizerAa
netracarenetracare
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
netracare > Blog > Eye Nutrition > आँख में हार्पिक (Toilet Cleaner) चला जाए तो क्या करें? जाने प्राथमिक उपचार और नेत्र विशेषज्ञ की सलाह

आँख में हार्पिक (Toilet Cleaner) चला जाए तो क्या करें? जाने प्राथमिक उपचार और नेत्र विशेषज्ञ की सलाह

Netracare
By Netracare
June 21, 2026
12 Min Read
Share

बाथरूम साफ-सफाई करते समय गलती से आँख में हार्पिक या कोई भी टॉयलेट क्लीनर चला जाए तो ऐसे में तुरंत साफ पानी से आँख धोएँ और इसे हल्के में बिल्कुल न लें। दरअसल हार्पिक जैसे टॉयलेट क्लीनर में तेजाब जैसा काम करने वाले तेज़ एसिड होता है, जो आँख की ऊपरी परत (कॉर्निया) को जल्दी नुकसान पहुंचाता है। जिसके कारण आँखों में लालिमा, पानी आना और दर्द होने जैसे लक्षण दिखने व महसूस होने लगते हैं।जबकि इसका अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह स्थिति स्थायी रूप से दृष्टि हानि का कारण भी बन सकती है।

Contents
  • आँख में हार्पिक चला जाए तो क्या करें ?
  • आँख में हार्पिक जाने के बाद क्या -क्या लक्षण दिख सकते है?
  • टॉयलेट क्लीनर आँख को कितना नुकसान पहुंचा सकता है?
  • आँख में हार्पिक जाने पर इसका प्राथमिक उपचार
  • डॉक्टर के पास कब और क्यों जाना जरूरी हैं?
  • कौन-सी गलतियां बिल्कुल न करें
  • डॉक्टर इलाज कैसे करते हैं
  • भविष्य में बचाव कैसे करें
  • निष्कर्ष

ध्यान रखें ऐसी स्थिति में सबसे पहला और जरूरी कदम है, तुरंत साफ पानी से आँख कम से कम 15-20 मिनट तक धोएं और ख्याल रखें बार-बार आँख मलना या बिना डॉक्टर की सलाह से स्टेरॉयड दवा डालना, आँखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आँख में हार्पिक चला जाए तो क्या करें ?

अगर आँख में बाथरूम साफ करते समय हार्पिक या कोई भी टॉयलेट क्लीनर चला गया है, तो घबराने की बजाय तुरंत ऐसी स्थिति में निचे बताये गये तरीके का पालन करें:

  • तुरंत पानी से धोएं: सबसे पहले और सबसे जरूरी कदम है, आँख को तुरंत साफ पानी से कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगातार धोएं, ताकि केमिकल पूरी तरह बाहर निकल जाए।
  • आँखों को मलें नहीं: आँख बिल्कुल न रगड़ें ऐसा करने से जलन और आँख की ऊपरी परत (कॉर्निया) पर जख्म बन सकता है। इसलिए आँख को रगड़ने या मलने से पूरी तरह बचें।
  • कॉन्टैक्ट लेंस हटाएं: अगर आपने कॉन्टैक्ट लेंस पहन रखा हैं, तो सबसे पहले उसे निकाल दें, क्यूंकि ऐसा करने पर (केराटाइटिस) का खतरा कम हो जाता है।
  • घरेलू नुस्खों से बचें: सुने-सुनाए घरेलू उपचार का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, जैसे दूध, शहद या गुलाब जल, क्यूंकि इससे संक्रमण और जलन बढ़ सकती है।
  • बिना सलाह के दवा न डालें: अपने मन मुताबिक  या बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी आई ड्रॉप न डालें, खासतौर पर स्टेरॉयड वाली दवाएं जो स्थिति को और खराब कर सकती हैं।

याद रखें आँखों में किसी भी तरह के केमिकल का जाना एक गंभीर आई इमरजेंसी स्थिति होती है। ऐसे में समय पर सही कदम उठाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को बचा सकते हैं।

आँख में हार्पिक जाने के बाद क्या -क्या लक्षण दिख सकते है?

  • आँखों में जलन होना और दर्द होना
  • लगातार आँखों से पानी आना
  • पलकें खोलने में कठिनाई होना
  • आँख लाल होना
  • धुंधला दिखाई देना
  • रोशनी से चुभन और आँख के अंदर करकरापन जैसा महसूस होना

टॉयलेट क्लीनर आँख को कितना नुकसान पहुंचा सकता है?

हमारे देश भारत में ज्यादातर हार्पिक का इस्तेमाल होता है, लेकिन कोई भी टॉयलेट क्लीनर हो उसमे हाइड्रोक्लोरिक एसिड और अन्य संक्षारक रसायन होते हैं। ये रसायन आँख के लिए बेहद खतरनाक होते हैं, क्योंकि आँख का ऊतक बहुत नाजुक और संवेदनशील होता है। आइए समझते हैं कि ये केमिकल किस तरह नुकसान पहुंचाते हैं और क्या-क्या नुकसान पहुंचा सकते है:

  • रासायनिक जलन: हार्पिक में मौजूद एसिड आँख की सबसे बाहरी सुरक्षात्मक परत कॉर्निया और कंजंक्टिवा के संपर्क में आते ही रासायनिक जलन पैदा कर देते हैं। यह गर्म चीज से जलने के बराबर होता है, बस फर्क यह है कि यह रसायन के कारण होता है।
  • कॉर्निया को नुकसान: हार्पिक में मौजूद एसिड कॉर्निया की ऊपरी कोशिकाओं जिसे एपिथेलियम कहा जाता है, उसको जला देती है। जिससे कॉर्निया पर जख्म या अल्सर बनने का खतरा बढ़ जाता हैं, जिन्हें ठीक होने में समय लगता है और कुछ मामलों में गहरे घाव निशान छोड़ सकते हैं।
  • प्रोटीन का जमना: टॉयलेट क्लीनर में पाये जाने वाले एसिड आँख में चला जाने पर आँख के ऊतकों में मौजूद प्रोटीन को भी जमा सकता है, जिसकी वजह से आँख के ऊतक मृत हो सकते हैं और अपना कार्य करना बंद कर सकते हैं।
  • पारदर्शिता खत्म होना: कॉर्निया को स्वस्थ रहने के लिए पूरी तरह पारदर्शी होना जरूरी है।लेकिन हार्पिक जाने के कारण कॉर्निया पर धुंधलापन आ सकता है, जिसे कॉर्नियल ओपेसिटी कहा जाता है। अगर यह धुंधलापन ज्यादा हो जाए, तो रोशनी आँख के अंदर सही से नहीं पहुंच पाती और कम दिखाई देने लगता है।
  • संक्रमण का खतरा: जब आँख की ऊपरी सुरक्षात्मक परत जल जाती है, तो वह कमजोर हो जाती है। इस कमजोर और क्षतिग्रस्त सतह पर बैक्टीरिया या फंगस आसानी से हमला कर सकते हैं, जिससे गंभीर संक्रमण हो सकता है।
  • स्थायी दृष्टि हानि: अगर एसिड ज्यादा देर तक आँख में रहता है या गहराई तक घुस जाता है, तो यह कॉर्निया के अलावा आंख के अंदरूनी हिस्सों जैसे लेंस, रेटिना को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

आँख में हार्पिक जाने पर इसका प्राथमिक उपचार

  • आँखों में टॉयलेट क्लीनर जाने पर तुरंत साफ पानी या सेलाइन का इस्तेमाल करें और ध्यान रखें जितनी जल्दी आप आँख धोना शुरू करेंगे उतना कम नुकसान होगा और आराम मिलेगा।
  • आँख को सही तरीके से और कम से कम 20 मिनट तक धोएं, अगर एक ही पानी बार-बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे बदलते रहें ताकि केमिकल युक्त पानी दोबारा आंख में न जाए।
  • आँख धोते समय अपनी उंगलियों से पलकों को हल्का खोलकर रखें ताकि पानी आँख के अंदर तक पहुंच सके और सारा केमिकल बाहर निकल जाए।
  • आँखों मे पानी डालते समय आँख को चारों ओर घुमाएं ताकि पानी हर हिस्से तक पहुंचे।
  • जिस आँख में केमिकल गया है, उसे धोते समय दूसरी आँख बचाएं, इससे पानी और केमिकल नीचे गिरेगा और दूसरी आँख में नहीं जाएगा।

डॉक्टर के पास कब और क्यों जाना जरूरी हैं?

याद रखें अगर आँख में हार्पिक चला गया हो या कोई ऐसा टॉयलेट क्लीनर चला गया हो जिससे आँख मे असहजता महसूस हो रही हो तो पानी से धोना प्राथमिक उपचार का पहला कदम है, लेकिन पूरा इलाज नहीं, इसलिए ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाना अनिवार्य है। क्यूंकि देरी करने पर मामूली जलन भी गंभीर रूप ले सकती है और स्थायी दृष्टि हानि हो सकती है। भले ही आपको थोड़ी राहत महसूस हो, फिर भी बिना देरी किए और निचे दिये गये लक्षण दिखे तो आपको अपने नज़दीकी डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए जैसे:

  • आँख लाल या सूजी हुई जैसे सफेद हिस्सा बहुत ज्यादा लाल हो गया हो
  • पलकें झपकाने या आँख खोलने पर तकलीफ या मुश्किल हो
  • आँख से रुक-रुक कर नहीं, बल्कि लगातार पानी बह रहा हो
  • रोशनी से परेशानी जैसे रोशनी देखने पर तेज जलन या दर्द होने लगे
  • साफ दिखने की जगह धुंधला दिखना शुरू हो जाए

कौन-सी गलतियां बिल्कुल न करें

हमारे देश भारत में अभी भी बहुत से लोग ऐसे है जो ऐसी स्थिति में घबराकर गलत कदम और सुने सुनाये घरेलु उपचार करने लगते है, लेकिन आप याद रखें देर तक इंतजार न करें और अपने आप ठीक हो जाएगा ऐसा न सोचें क्यूंकि ऐसा सोचना खतरनाक हो सकता है, जिससे नुकसान बढ़ सकता है।

डॉक्टर इलाज कैसे करते हैं

डॉक्टर स्लिट लैंप (एक विशेष माइक्रोस्कोप) से आँख की बारीकी से जांच करते हैं, इससे पता चलता है की कॉर्निया कितनी गहराई तक जली है और कितने प्रतिशत हिस्से पर असर हुआ है और आंख के सफेद हिस्से (कंजंक्टिवा) में सूजन या क्षति का पता चलता है, इसके बाद अन्य जाँच की जाती है:

  • फ्लोरेसिन द्वारा कॉर्निया के घाव या आँखों की रक्त वाहिकाओं का नुकसान पता किया जाता है
  • आंख का pH स्तर चेक किया जाता है, क्यूंकि हार्पिक जैसे एसिडिक पदार्थ आंख के pH को खतरनाक स्तर तक कम या ज्यादा कर देते हैं
  • दूर और नजदीक की दृष्टि की भी जाँच की जाती है
  • सेलाइन पानी से आँखों की धुलाई की जाती है
  • एंटीबायोटिक ड्रॉप्स दी जाती हैं संक्रमण से बचाने के लिए
  • लुब्रिकेटिंग ड्रॉप्स भी दी जाती हैं, आंख की नमी बनाए रखने और जलन कम करने के लिए
  • जरूरत हो तो पेन रिलीफ दिया जाता है, दर्द कम करने के लिए
  • गंभीर मामलों में स्टेरॉयड ड्रॉप्स, विटामिन सी और जरुरत के हिसाब से विशेष उपचार

याद रखें जितनी जल्दी सही इलाज मिलेगा, उतनी जल्दी आँख ठीक होगी और दृष्टि बचाने की संभावना बढ़ जाएगी।

भविष्य में बचाव कैसे करें

दरअसल सुरक्षा ही सबसे अच्छा और सबसे बड़ा इलाज है क्यूंकि एक बार की सावधानी जीवनभर के अफसोस से बचा सकती है। लेकिन याद रखें थोड़ी सी लापरवाही आपको हमेशा के लिए रोशनी से महरूम कर सकती है, इसलिए सुरक्षा को कभी नजर अंदाज न करें और अपनी आँखों की सुरक्षा खुद करें, क्योंकि आंखें अनमोल हैं!

  • बाथरूम साफ करते समय दस्ताने पहनें
  • आँखों को बचाने के लिए चश्मा लगाएं
  • क्लीनर इस्तेमाल करते समय बोतल को चेहरे से दूर रखें
  • बच्चों की पहुंच से केमिकल दूर रखें

निष्कर्ष

हार्पिक जैसी चीजों का इस्तेमाल करते समय हमेशा चश्मा पहनें। यदि दुर्घटना हो जाए, तो First wash, then Rush मतलब जिस आँख में केमिकल गया उसको पहले धोएं, फिर डॉक्टर के पास जाएं और इस नियम का पालन करें।दरअसल आँख में हार्पिक जाना एक गंभीर रासायनिक चोट है और इसको सही समय पर प्राथमिक उपचार और डॉक्टर की जांच से आंख को बचाया जा सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना-इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जागरूकता के उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह से पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। याद रखें आँख में हार्पिक हो या कोई भी टोलेट क्लीनर का जाना एक गंभीर इस्थिति है, इसके प्राथमिक उपचार के बाद जितनी जल्दी हो सके अपने नज़दीकी नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें और किसी भी दवा या आई ड्रॉप का उपयोग बिना डॉक्टर की सलाह के न करें।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article बच्चों की आँखों में काजल लगाना चाहिए या नहीं इसके बारे में मेडिकल साइंस और डॉक्टर क्या कहते हैं
Next Article विश्व ग्लूकोमा दिवस और विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (2026) आँखों की रोशनी बचाने का वैश्विक अभियान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

आंख में फेविकविक चला जाए तो तुरंत क्या करें? (डॉक्टर की सलाह + 5 जरूरी कदम)

Eye Nutrition

Netracare

Your trusted source for eye care tips, glasses guides, eye diseases, nutrition advice, and hospital recommendations.

Categories

  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Hospitals & Doctors
  • Eye Diseases
  • Eye Nutrition
  • Contact Us

Quick Contact

Website: netracare.in

Email: info@netracare.in

© 2026 Netracare. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?