netracare
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
Font ResizerAa
netracarenetracare
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
netracare > Blog > Eye Diseases > विश्व ग्लूकोमा दिवस और विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (2026) आँखों की रोशनी बचाने का वैश्विक अभियान

विश्व ग्लूकोमा दिवस और विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (2026) आँखों की रोशनी बचाने का वैश्विक अभियान

Netracare
By Netracare
June 21, 2026
12 Min Read
Share

ग्लूकोमा दुनिया भर में अंधेपन का एक प्रमुख और बड़ा कारण है, इसलिए इस गंभीर और बिना लक्षण वाली इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने, आँखों की सुरक्षा और समय पर जांच की महत्ता को समझाने के लिए के लिए हर साल विश्व ग्लूकोमा दिवस और विश्व ग्लूकोमा सप्ताह, दुनिया-भर में मनाये जाते हैं, ताकि लोगों को आँखों की सुरक्षा और समय पर जांच के प्रति जागरूक किया जा सके।

Contents
  • विश्व ग्लूकोमा दिवस क्या है?
  • विश्व ग्लूकोमा सप्ताह क्या है?
  • विश्व ग्लूकोमा दिवस और विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का मुख्य संदेश
  • ग्लूकोमा क्या होता है?
  • ग्लूकोमा के प्रकार
  • ग्लूकोमा के जोखिम कारक
  • ग्लूकोमा के शुरुआती लक्षण
  • कब तुरंत नेत्र चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए?
  • ग्लूकोमा की जांच कैसे की जाती है
  • ग्लूकोमा का इलाज
  • ग्लूकोमा से बचाव कैसे करें?
  • निष्कर्ष

दरअसल यह वैश्विक अभियान मुख्य रूप से World Glaucoma Association और International Agency for the Prevention of Blindness द्वारा आयोजित किया जाता है।

विश्व ग्लूकोमा दिवस क्या है?

विश्व ग्लूकोमा दिवस हर साल दुनिया-भर में 12 मार्च को मनाया जाता है, इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को ग्लूकोमा के बारे में जागरूक करना और यह समझाना है की ग्लूकोमा का शुरुआती अवस्था में कोई लक्षण नहीं होता, इसलिए आँखों की समय पर जांच करवाना जरुरी है और यही ग्लूकोमा से बचाव का सबसे बड़ा उपाय माना जाता है। जबकि इस अवसर पर अस्पतालों, क्लीनिकों और स्वास्थ्य संगठनों द्वारा निःशुल्क आँखों की जांच शिविर भी लगाए जाते हैं, जबकि कुछ जगह पर जागरूकता रैलियां भी निकाली जाती हैं और सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं, ताकि लोग सतर्क रहें।

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह क्या है?

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह भी विश्व ग्लूकोमा दिवस की तरह हर साल दुनिया-भर में मार्च के दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है जिसमें आमतौर पर 12 मार्च भी शामिल किया जाता है, खासकर यह पूरे एक सप्ताह तक चलने वाला अभियान होता है जिसका उद्देश्य होता है:

  • लोगों को नियमित आँखों की जाँच के लिए प्रेरित करना।
  • ग्लूकोमा की समय पर पहचान करना।
  • अंधेपन की रोकथाम करना।

जबकि इस सप्ताह में अस्पताल, आई क्लीनिक और हेल्थ संगठन मिलकर आई स्क्रीनिंग प्रोग्राम करते है और मरीज जागरूकता अभियान भी चलाते है उसके साथ ही कुछ जगह पर डॉक्टरों द्वारा हेल्थ एजुकेशन डिजिटल हेल्थ कैंपेन भी चलाए जाते हैं।

विश्व ग्लूकोमा दिवस और विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का मुख्य संदेश

विश्व ग्लूकोमा दिवस और विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का मुख्य संदेश हमें याद दिलाते हैं कि आँखों की नियमित जांच केवल जरूरत नहीं, बल्कि दृष्टि बचाने का सबसे बड़ा उपाय है। इसलिए इन अभियानों का मुख्य संदेश है कि आप अपनी आंखों की जांच कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।

याद रखें अगर आपके परिवार में किसी को ग्लूकोमा था या है तो सतर्क रहें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी स्टेरॉयड न लें और दूसरों को भी जागरूक करें, दरअसल ये सब इसलिए मनाया जाता है, क्यूंकि ग्लूकोमा एक ऐसी आँखों की बीमारी है जो चुपचाप दृष्टि छीन लेती है, इसलिए सतर्क रहें क्यूंकि समय पर जांच और इलाज से इसे रोका जा सकता है।

ग्लूकोमा क्या होता है?

ग्लूकोमा आँखों की एक गंभीर बीमारी है, जिसे आम-बोलचाल में काला मोतियाबिंद, समलबाई और दृष्टि का शांत चोर भी कहा जाता है, इसकी वजह से आँख की ऑप्टिक नर्व सूख जाती है, जो अक्सर आँखों के अंदर बढ़े हुए प्रेशर (IOP) के कारण होता है। दरअसल ग्लूकोमा की वजह से पहले साइड विज़न कम होती है, फिर धीरे-धीरे दृष्टि संकुचित होती है और अंत में स्थायी अंधापन हो जाता है और समय पर इलाज न किया जाए तो अंधेपन की वजह बन जाता है, इसलिए ग्लूकोमा की समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है।

ग्लूकोमा के प्रकार

ग्लूकोमा निम्नलिखित तरीकों से चार प्रकार के होते हैं जिसमें शामिल है:

  • ओपन-एंगल ग्लूकोमा: यह सबसे आम प्रकार है, इसमें आँखों का दबाव (IOP) धीरे-धीरे बढ़ जाता है, इसकी वजह से ऑप्टिक नर्व पर दबाव पहुंचता है। जबकि इसमें कोई शुरुआती लक्षण भी नहीं होते हैं इसलिए इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है।
  • एंगल-क्लोजर ग्लूकोमा: यह कम आम लेकिन बहुत खतरनाक होता है, दरअसल इसमें आँख का दबाव (IOP) अचानक तेजी से बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द, आँखों में दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना और धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इसलिए इसको एक मेडिकल इमरजेंसी स्थिति माना जाता है, क्यूंकि इलाज न मिलने पर स्थायी अंधापन हो सकता है।
  • सेकेंडरी ग्लूकोमा: यह मधुमेह, आँखों में सूजन, आँखों में चोट लग जाने पर और लंबे समय तक स्टेरॉयड दवाओं के इस्तेमाल करने से भी होता हैं और अन्य आँखों की स्थितियों या स्वास्थ्य समस्याओं के परिणामस्वरूप भी विकसित होता है।
  • सामान्य तनाव ग्लूकोमा: यह तब होता है जब आँख का दबाव (IOP) सामान्य होता है उसके बावजूद भी ऑप्टिक तंत्रिका सूखने लगती हैं, मेडिकल साइंस और डॉक्टरों का मानना है कि सामान्य तनाव ग्लूकोमा, ऑप्टिक नर्व में रक्त के प्रवाह की कमी या उसके कमजोर होने के कारण होता है।

ग्लूकोमा के जोखिम कारक

ग्लूकोमा होने का खतरा उन लोगों में अधिक होता है, जो 40 वर्ष से अधिक उम्र के होते है और जिनके परिवार में ग्लूकोमा किसी को रहा हो और डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को भी ग्लूकोमा होने का खतरा बना रहता है, जबकि जिसके चश्मे का ज्यादा नंबर हो और लंबे समय तक स्टेरॉयड दवाओं का उपयोग जो लोग करते है और आँख में चोट लगी हो या आँखों का किसी बीमारी का ऑपरेशन हुआ हो तो उनको भी खतरा बना रहता है।

ग्लूकोमा के शुरुआती लक्षण

याद रखें ग्लूकोमा के शुरुआती अवस्था में अक्सर कोई लक्षण नही दीखते है, इसलिए इसकी सबसे बड़ी चुनौती यही बनती है, लेकिन कुछ मामलों में ये संकेत दिख सकते हैं जैसे:

  • साइड विज़न कम होना
  • धुंधला दिखना
  • रोशनी के चारों ओर रंगीन दिखना
  • रात में देखने में परेशानी होना।
  • आँखों में दर्द होना
  • सिरदर्द और उल्टी जैसा महसूस होना
  • अचानक दृष्टि कम होना

कब तुरंत नेत्र चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए?

ग्लूकोमा के कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जिनके दिखाई देने पर तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए:

  • आँखों में अचानक तेज दर्द होने लगे
  • अचानक दृष्टि धुंधली होना शुरू हो जाए
  • सिरदर्द, उल्टी और आँख लाल हो जाए
  • रोशनी के चारों ओर रंगीन घेरे दिखाई देने लगे
  • आँखों से पानी आना उसके साथ ही एकदम लाल हो जाना

ये सब लक्षण एंगल-क्लोजर ग्लूकोमा के संकेत हो सकते हैं जो एक मेडिकल इमरजेंसी समझी जाती है जिसका इलाज न मिलने पर अंधा-पन होने का खतरा बना रहता है।

ग्लूकोमा की जांच कैसे की जाती है

ग्लूकोमा का शुरुआती चरणों में पता लगाने के लिए आँखों की जांच बहुत जरूरी है, क्यूंकि की नियमित आँखों की जांच ही ग्लूकोमा का पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है।लेकिन जाँच कैसे होती है, नेत्र चिकित्सक किन तरीकों से ग्लूकोमा की जांच करते है और परीक्षण के दौरान ग्लूकोमा का पता कैसे लगाते है, निचे जांच के निम्नलिखित तरीके शामिल है:

  • विजुअल फील्ड टेस्ट किया जाता है, जिसमें दूर और नजदीक की नज़र कितनी है देखी जाती है
  • टोनोमेट्री से आँखों के प्रेसर (IOP) की जाँच की जाती है, जिससे आँख के अंदर के दबाव का पता चलता है
  • ऑप्टिक नर्व जांच की जाँच की जाती है, इससे पता चलता है की ऑप्टिक नर्व ठीक है या नहीं
  • OCT स्कैन भी कुछ मामलों में किया जाता है, ऑप्टिक नर्व की मोटाई मापने के लिए
  • गोनियोस्कोपी से एंगल एग्जामिनेशन की जाँच की जाती है

याद रखें 40 वर्ष के बाद हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार आँखों की पूरी जांच करानी चाहिए,भले ही उसे कोई परेशानी न हो।

ग्लूकोमा का इलाज

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की ग्लूकोमा को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है, जबकि इलाज का उद्देश्य आँख के दबाव को कम करना और ऑप्टिक नर्व को और क्षति से बचाना होता है, इसलिए इलाज का तरीका अलग-अलग होता है जैसे:

  • आई ड्रॉप्स: यह सबसे सामान्य और पहला प्रभावी उपचार है, जिसमें आई ड्रॉप्स आँखों के अंदरूनी दबाव को कम करके ऑप्टिक नर्व को नुकसान और दृष्टि हानि को रोकने में मदद करती हैं। इसलिए प्रोस्टाग्लैंडीन एनालॉग्स, लैटानोप्रोस्ट, ट्रवाप्रोस्ट,सबसे आम उपचार हैं, जो आमतौर पर दिन-भर में एक बार डाली जाती हैं और बिना डॉक्टर की सलाह पर इस्तेमाल नही की जाती है।
  • लेजर ट्रीटमेंट: ग्लूकोमा का लेजर से इलाज कई प्रकार का होता है , जैसे SLT (सेलेक्टिव लेजर ट्रेबेकुलोप्लास्टी) और LPI (लेजर पेरिफेरल इरिडोटॉमी) जो आँख के दबाव (IOP) को कम करने के लिए एक सुरक्षित प्रक्रिया मानी जाती है। यह मुख्य रूप से आँख के तरल पदार्थ के निकास में सुधार करता है, जो आमतौर पर कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती हैं।
  • सर्जरी: जब दवाइयाँ और लेजर कारगर नही साबित होते है तो फिर सर्जरी द्वारा दबाव कम करने का नया रास्ता बनाया जाता है, जबकि सर्जरी भी कई तरीकों से की जाती है, जैसे ट्रेबेक्यूलेक्टोमी और मिनिमली इनवेसिव।

ग्लूकोमा से बचाव कैसे करें?

ग्लूकोमा काला मोतियाबिंद से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियाँ अपनानी चाहिए जैसे:

  • हर 10-12 महीने पर आँखों की जांच कराएं
  • बिना किसी डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड दवाएं न लें
  • डायबिटीज, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें और इलाज करते रहें
  • आँखों के सेहत पर ध्यान दें और काम-धाम के समय सावधानी रखें
  • परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास होने पर नियमित जांच जरूर कराएं

निष्कर्ष

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह और विश्व ग्लूकोमा दिवस सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हम सबके लिए एक चेतावनी है, क्यूंकि आँखों की रोशनी अनमोल है और इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।।दरअसल ग्लूकोमा एक ऐसी चोर की तरह है जो बिना आहट किए हमारी दुनिया को अंधेरा कर सकता है। लेकिन सतर्कता और समय-समय पर आँखों की जांच से हम इस चोर को पकड़ सकते हैं और अपनी रोशनी बचा सकते हैं। इसलिए आज ही वादा करें कि आप और आपका परिवार नियमित रूप से आँखों की जांच कराएंगे। अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। याद रखें, समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article आँख में हार्पिक (Toilet Cleaner) चला जाए तो क्या करें? जाने प्राथमिक उपचार और नेत्र विशेषज्ञ की सलाह
Next Article चश्मा कब लगाना चाहिए? कमजोर नजर के लक्षण क्या हैं?
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Netracare

Your trusted source for eye care tips, glasses guides, eye diseases, nutrition advice, and hospital recommendations.

Categories

  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Hospitals & Doctors
  • Eye Diseases
  • Eye Nutrition
  • Contact Us

Quick Contact

Website: netracare.in

Email: info@netracare.in

© 2026 Netracare. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?