netracare
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
Font ResizerAa
netracarenetracare
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
netracare > Blog > Eye Hospitals & Doctors > दिल्ली के टॉप 10 लेसिक सर्जरी हॉस्पिटल, कीमतों, टेक्नोलॉजी और एक्सपर्ट रिव्यू

दिल्ली के टॉप 10 लेसिक सर्जरी हॉस्पिटल, कीमतों, टेक्नोलॉजी और एक्सपर्ट रिव्यू

Netracare
By Netracare
June 21, 2026
11 Min Read
Share

दिल्ली में दुनिया की बेहतरीन लेजर तकनीक (जैसे Contoura Vision, Femto LASIK, SMILE) और अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। लेकिन सही हॉस्पिटल चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है। यदि आप चश्मा हटाने के लिए LASIK Surgery का मन बना रहे हैं, तो यह सूची आपके काम की है। क्यूंकि, दिल्ली में LASIK की कीमत ₹45,000 से शुरू होकर ₹95,000 प्रति आंख तक जाती है। इसलिए कीमत के इस अंतर को समझना और अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही जगह चुनना बेहद जरूरी है।

Contents
  • क्या आप LASIK के लिए फिट हैं?
  • दिल्ली के टॉप 10 LASIK हॉस्पिटल
  • 1. Eye7 चौधरी आई सेंटर
  • 2. सेंटर फॉर साइट
  • 3. विजुअल एड्स सेंटर (Visual Aids Centre)
  • 4. भारती आई हॉस्पिटल (Bharti Eye Hospital)
  • 5. आई मंत्रा हॉस्पिटल (Eye Mantra Hospital)
  • 6. शार्प साइट आई हॉस्पिटल (Sharp Sight Eye Hospital)
  • 7. एम्स (AIIMS, Dr. R.P. Centre)
  • 8. नारायणा नेत्रालाया (Narayana Nethralaya – Delhi Partners)
  • 9. दिल्ली आई सेंटर (Delhi Eye Centre)
  • 10. सेव साइट सेंटर (Save Sight Centre)
  • दिल्ली में हॉस्पिटल चुनते समय इन 3 बातों का ध्यान रखें
    • टेक्नोलॉजी
    • सर्जन का अनुभव
    • छिपे हुए खर्च
  • क्या LASIK दर्दनाक होती है?
  • LASIK के बाद कितने दिन में ठीक होता है?
  • क्या नंबर वापस आ सकता है?
  • LASIK की minimum cost क्या है?

इस गाइड में हम आपको दिल्ली के टॉप 10 LASIK हॉस्पिटल्स के बारे में विस्तार से बताएंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि LASIK सर्जरी कैसे काम करती है, कौन सी टेक्नोलॉजी आपके लिए बेस्ट है, और सर्जरी से पहले आपको कौन से 5 सवाल जरूर पूछने चाहिए।

क्या आप LASIK के लिए फिट हैं?

अगर आप LASIK सर्जरी करवाने का विचार कर रहें हैँ तो डॉक्टर के पास जाने से पहले, यह बेसिक चेकलिस्ट देख लें:

  • आपकी उम्र: अगर आप 18 साल से कम है तो LASIK नहीं करवा सकते। जबकि 40+ हैं तो प्रिसबायोपिया होने के कारण उसका इलाज अलग होता है।
  • नंबर स्थिर हो: पिछले 1 साल से आपके चश्मे का नंबर नहीं बढ़ा हो, अगर बढ़ रहा है तो सर्जरी करवाना आपके लिए ठीक नही है।
  • ड्राई आई: अगर आपकी आंखें अक्सर सूखी रहती हैं, तो यह LASIK के बाद बढ़ सकती है, इसलिए डॉक्टर को बताना जरूरी है।

दिल्ली के टॉप 10 LASIK हॉस्पिटल

यहां हमने हर हॉस्पिटल की टेक्नोलॉजी, कीमत, डॉक्टर और लोकेशन का डिटेल डेटा शीट दिया है।जिसे आपको जानना चाहिए।

1. Eye7 चौधरी आई सेंटर

यह दिल्ली के सबसे पुराने और भरोसेमंद केंद्रों में से एक है। यहाँ की विशेषता कंटूरा विजन (Contoura Vision) और SMILE सर्जरी है।

  • टेक्नोलॉजी: एलाइन (Alcon) Wavelight Plus Excimer Laser – यह दुनिया की सबसे एडवांस मशीनों में से एक है, जो Contoura Vision के लिए बेस्ट मानी जाती है, जो Eye7 चौधरी आई सेंटरमें उपलब्ध है, जबकि SMILE 3.0 और Femto LASIK भी उपलब्ध है।
  • सर्जन: डॉ. आई.बी. चौधरी (Eye7 चौधरी आई सेंटर) के संस्थापक है और डॉ. अंशुल कुमार एक महान सर्जन है, जो 30,000+ सर्जरी कर चुके हैं।
  • लोकेशन: प्रीत विहार, लाजपत नगर, दरियागंज, साकेत दिल्ली में इस्थित है।

कीमत (प्रति आंख)

Standard LASIK₹40,000 – ₹70,000
Contoura Vision₹45,000 – ₹90,000
SMILE₹65,000+
  • खासियत: 7-D टेस्ट नाम से प्री-ऑप स्क्रीनिंग, जो हर एंगल से आंख की जांच करती है, ऐसी टेक्नोलॉजी वाली AI-आधारित मशीनें द्वारा सर्जरी की जाती है।
  • रिव्यू: आदिख्तर मरीज अक्सर यहां की साफ-सफाई देखभाल से काफी ख़ुश रहते है, जबकी कोई छिपा खर्च नहीं है, इसलिए मरीज यहाँ की तारीफ करते हैं।

2. सेंटर फॉर साइट

पूरे भारत में 70+ सेंटर वाला यह ग्रुप ब्लेडलेस (Femto) LASIK के लिए टॉप चॉइस है। जो अपनी शाखाओं के लिए प्रसिद्ध, जबकि यह हॉस्पिटल अपनी बेहतरीन प्री-सर्जरी जांच के लिए भी जाना जाता है।

  • टेक्नोलॉजी: ZEISS VisuMax SMILE के लिए और Femto LDV ब्लेडलेस LASIK के लिए बहुत अच्छी मशीनो द्वारा सर्जरी की जाती है और आदिख्तर जगह यही टेक्नोलॉजी और मशीन से सर्जरी की जाती है।
  • सर्जन: डॉ. महिपाल सचदेव एक जाने माने डॉक्टर है, जबकि उनकी टीम, कॉर्निया के जटिल मामलों में एक्सपर्ट हैं।
  • लोकेशन: सफदरजंग एन्क्लेव, ग्रेटर कैलाश, नोएडा, गुड़गांव सहित कई ब्रांच है इस नाम से।

कीमत (प्रति आंख)

Femto LASIK₹45,000 +
Contoura₹55,000+
  • खासियत: यहाँ अनुभवी सर्जनों की एक बड़ी टीम है और फेम्टो-लेसिक (ब्लेडलेस) के लिए यह टॉप चॉइस है। जबकि प्री-सर्जरी जांच में केवल 2 घंटे लगते हैं, ताकि एक भी पैरामीटर मिस न हो, इसलिए सेंटर फॉर साइट जाना और पहचाना जाता है।

3. विजुअल एड्स सेंटर (Visual Aids Centre)

अगर आप कम बजट में बेहतरीन तकनीक चाहते हैं, तो विजुअल एड्स सेंटर, कम बजट वालों के लिए काफी लोकप्रिय है। इसलिए “नो हिडन कॉस्ट” की पॉलिसी इसे सबसे अलग बनाती है।

  • टेक्नोलॉजी: Schwind Amaris 750S Contoura Vision के लिए बेहतरीन मशीन ।
  • सर्जन: डॉ. एस.के. मिश्रा (अनुभवी सर्जन)।
  • लोकेशन: लाजपत नगर (मुख्य केंद्र)।

कीमत (प्रति आंख)

Contoura Vision ₹35,000 – ₹45,000
अन्य हॉस्पिटल्स से कम।
  • खासियत: किफायती पैकेज और पारदर्शी मूल्य निर्धारण (No hidden costs)।

4. भारती आई हॉस्पिटल (Bharti Eye Hospital)

ग्रेटर कैलाश में स्थित यह हॉस्पिटल अपनी व्यक्तिगत देखभाल (Personalized Care) के लिए मशहूर है।

  • टेक्नोलॉजी: Wavelight Plus और Innoveyes (टोपोग्राफी-गाइडेड LASIK)।
  • सर्जन: डॉ. आर.के. भारती और डॉ. मीनाक्षी भारती।
  • लोकेशन: ग्रेटर कैलाश, करोल बाग, पीतमपुरा।

कीमत (प्रति आंख)

₹25,000 – ₹60,000
टेक्नोलॉजी के हिसाब से।
  • खासियत: यहाँ अत्याधुनिक Wavelight Plus और Innoveyes जैसी तकनीकें उपलब्ध हैं। जबकि पारदर्शी मूल्य निर्धारण। पैकेज में सभी जांच और दवाइयां शामिल होती हैं। जबकि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए आई केयर सुविधा। LASIK के अलावा रेटिना के मरीजों के लिए भी बेहतरीन सुविधा।

5. आई मंत्रा हॉस्पिटल (Eye Mantra Hospital)

Eye Mantra Hospital में Cataract, Glaucoma, Retina और Squint जैसी सेवाओं के साथ LASIK सर्जरी के लिए भी बहुत माना-जाना हॉस्पिटल है, जो 2013 से उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर रहा है। अगर आप चश्मे या लेंस से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो Eye Mantra Hospital में LASIK सर्जरी करवाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

  • टेक्नोलॉजी: NABH, ISO 9001 और QCI जैसी मान्यताओं के साथ इस हॉस्पिटल में सुरक्षित और लेटेस्ट लेज़र मशीनों का उपयोग किया जाता है, जिससे सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित होती है।।
  • सर्जन: डॉ. श्वेता जैन, डॉ. पूनम और डॉ. दीप्ति जैसे महान विशेषज्ञ टीम के नेतृत्व में LASIK सर्जरी सुरक्षित और प्रभावी तरीके से की जाती है।
  • लोकेशन: करोल बाग, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद।

कीमत (प्रति आंख)

LASIK₹25,000 +
ICL₹45,000 +
  • खासियत: आसान EMI विकल्प (0% EMI तक) और किफायती दरें।

6. शार्प साइट आई हॉस्पिटल (Sharp Sight Eye Hospital)

दिल्ली-NCR में इसकी कई शाखाएं हैं। यह हॉस्पिटल मिडिल-क्लास परिवारों के लिए बेहतरीन सुविधा प्रदान करता है। जबकि यहाँ का पोस्ट-ऑपरेटिव केयर (सर्जरी के बाद की देखभाल) बेहतरीन है।

  • टेक्नोलॉजी: पेंटा-कैम (हाइपर-एक्यूरेट कॉर्निया मैपिंग), फीमटोसेकंड लेजर।
  • सर्जन: डॉ. सीमा गर्ग और डॉ. रणजीत बजाज।
  • लोकेशन: राजेंदर नगर, प्रीत विहार, फरीदाबाद, नोएडा।

कीमत (प्रति आंख)

₹17,000 – ₹55,000 +
  • खासियत: अनुभवी डॉक्टर और उत्कृष्ट पोस्ट-ऑपरेटिव केयर (सर्जरी के बाद की देखभाल)। जबकि

7. एम्स (AIIMS, Dr. R.P. Centre)

यदि आप सरकारी खर्च पर या बहुत ही कम दाम में वर्ल्ड-क्लास इलाज चाहते हैं, तो आर.पी. सेंटर (AIIMS) सबसे बेहतर है।

  • टेक्नोलॉजी: VISX Star S4 IR (अमेरिकन मशीन), Contoura।
  • सर्जन: प्रोफेसर डॉ. राधिका टंडन और उनकी टीम (भारत के सर्वश्रेष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ)।
  • लोकेशन: अंसारी नगर (AIIMS कैंपस)।

कीमत (प्रति आंख)

जनरल वार्ड₹10,000 – ₹15,000 (लंबी वेटिंग)
प्राइवेट (सेमी-प्राइवेट) में₹30,000 – ₹40,000
  • खासियत: भारत के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर, हालांकि यहाँ वेटिंग लिस्ट लंबी हो सकती है और मरीजों की भीड़ बहुत ज्यादा होती है।

8. नारायणा नेत्रालाया (Narayana Nethralaya – Delhi Partners)

बैंगलोर की इस प्रसिद्ध चेन का दिल्ली में सहयोगात्मक केंद्र है। यह जटिल मामलों को सुलझाने के लिए जाना जाता है।

  • टेक्नोलॉजी: सबसे एडवांस ICL (गोली डालना) और LASIK का कॉम्बो।
  • लोकेशन: साकेत, गुड़गांव (सेक्टर 14), नोएडा (सेक्टर 99)।

कीमत (प्रति आंख)

LASIK₹40,000+
टोरिक ICL₹85,000 +
  • खासियत: हाई-पावर चश्मा हटाने के लिए आईसीएल (ICL) और लेसिक के कॉम्बो विकल्प है, जैसे हाई-पावर चश्मा (-10 से ज्यादा) हटाने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है।

9. दिल्ली आई सेंटर (Delhi Eye Centre)

राजेंद्र नगर स्थित यह केंद्र सटीक रिजल्ट्स और कम रिकवरी समय के लिए जाना जाता है।

  • टेक्नोलॉजी: नवीनतम डायग्नोस्टिक उपकरण (स्कीम्पल्स, आइक्यू)।
  • सर्जन: डॉ. आशीष गुप्ता।· लोकेशन: राजेंद्र नगर।
  • लोकेशन: राजेंद्र नगर।

कीमत (प्रति आंख)

₹30,000 – ₹60,000 +
  • खासियत: नवीनतम डायग्नोस्टिक उपकरण जो कॉर्निया की सटीक माप करते हैं। जबकि बच्चों के मोतियाबिंद और कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए भी जाना जाता है।

10. सेव साइट सेंटर (Save Sight Centre)

अशोक विहार स्थित यह सेंटर अपनी ईमानदारी और सटीक परामर्श के लिए जाना जाता है।

  • टेक्नोलॉजी: अल्कोन एक्सीमर लेजर।
  • सर्जन: डॉ. राजीव जैन (जाने-माने रेटिना स्पेशलिस्ट भी हैं)।
  • लोकेशन: अशोक विहार।

कीमत (प्रति आंख)

₹20,000 – ₹50,000 +
  • खासियत: डॉ. राजीव जैन जैसे विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और ईमानदारी से सलाह। अगर आप LASIK के लिए फिट नहीं हैं, तो वो सीधे मना कर देते हैं।

दिल्ली में हॉस्पिटल चुनते समय इन 3 बातों का ध्यान रखें

टेक्नोलॉजी

क्या वहां Contoura Vision या SMILE जैसी लेटेस्ट मशीनें हैं?

सर्जन का अनुभव

डॉक्टर ने अब तक कितनी सफल लेसिक सर्जरी की हैं?

छिपे हुए खर्च

क्या दवाइयों और जांच का खर्च पैकेज में शामिल है?

क्या LASIK दर्दनाक होती है?

नहीं, यह pain-free surgery है

LASIK के बाद कितने दिन में ठीक होता है?

1–7 दिन में normal vision

क्या नंबर वापस आ सकता है?

rare cases में थोड़ा बदलाव हो सकता है

LASIK की minimum cost क्या है?

₹20,000 से शुरू

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article आंख में फेविकविक चला जाए तो तुरंत क्या करें? (डॉक्टर की सलाह + 5 जरूरी कदम)
Next Article आंख लाल होने पर क्या करें? इसका प्रमुख कारण, चिन्ताजनक लक्षण और घरेलू व मेडिकल उपचार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बच्चों की आँखों में काजल लगाना चाहिए या नहीं इसके बारे में मेडिकल साइंस और डॉक्टर क्या कहते हैं

Eye Hospitals & Doctors

Netracare

Your trusted source for eye care tips, glasses guides, eye diseases, nutrition advice, and hospital recommendations.

Categories

  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Hospitals & Doctors
  • Eye Diseases
  • Eye Nutrition
  • Contact Us

Quick Contact

Website: netracare.in

Email: info@netracare.in

© 2026 Netracare. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?