netracare
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
Font ResizerAa
netracarenetracare
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
netracare > Blog > Glasses Guide > Anti-Glare Glasses क्या होते हैं? जानें एंटी ग्लेयर चश्मा लगाने के फायदे, नुकसान और कीमत

Anti-Glare Glasses क्या होते हैं? जानें एंटी ग्लेयर चश्मा लगाने के फायदे, नुकसान और कीमत

Netracare
By Netracare
June 21, 2026
16 Min Read
Share

अगर आप दिन का ज्यादातर समय कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन के सामने बिताते हैं, या रात में गाड़ी चलाते समय सामने से आने वाली गाड़ियों की तेज रोशनी से आपकी आंखें चौंधिया जाती हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल इस डिजिटल युग में आंखों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए।

Contents
  • एंटी ग्लेयर चश्मा क्या होता है? (What is Anti-Glare Glasses)
  • Anti-Glare Glasses कैसे काम करते हैं?
  • Anti-Glare Glasses किसे पहनना चाहिए?
      • 1. कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने वाले लोग
      • 2. छात्र
      • 3. रात में वाहन चलाने वाले लोग
      • 4. ऑफिस कर्मचारी
      • 5. चश्मा पहनने वाले सभी लोग
  • एंटी ग्लेयर चश्मा लगाने के 5 बड़े फायदे (Benefits of Anti-Glare Glasses)
    • 1. Digital Eye Strain (आंखों की थकान) से राहत
    • 2. रात में सुरक्षित ड्राइविंग (Safe Night Driving)
    • 3. दृष्टि में बेहतरीन स्पष्टता (Clear Vision)
    • 4. चश्मे के लेंस की सुरक्षा (Scratch Resistant)
    • 5. बेहतर और सुंदर लुक (Better Aesthetics)
  • क्या एंटी-ग्लेयर चश्मे के कुछ नुकसान भी हैं?
  • असली और नकली एंटी-ग्लेयर लेंस की पहचान कैसे करें?
  • मोबाइल चलाते समय कौन सा चश्मा लगाएं एंटी-ग्लेयर या ब्लू कट?
  • Anti-Glare Glasses खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
  • Anti-Glare Glasses की कीमत क्या है? (Anti-Glare Glasses Price)
  • टॉप 5 लोकप्रिय ब्रांड Anti-Glare Lens ब्रांड्स
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
  • क्या हम हर समय एंटी-ग्लेयर चश्मा पहन सकते हैं?
  • क्या बिना नंबर के भी एंटी ग्लेयर चश्मा लगा सकते हैं?
  • क्या एंटी-ग्लेयर चश्मा लगाने से आंखें खराब हो सकती हैं?
  • एंटी-ग्लेयर और ब्लू कट चश्मे में क्या अंतर है?
  • निष्कर्ष

मैं एक नेत्र चिकित्सक होने के नाते आपसे बताना चाहता हूँ कि अक्सर मेरी ओपीडी (OPD) में लोग मुझसे पूछते हैं कि, स्क्रीन से आंखों को बचाने के लिए और रात में ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए कौन सा चश्मा सबसे अच्छा रहेगा, कैसा लेंस लगवाना चाहिए? ऐसी स्थिति में मैं उन्हें Anti-Glare Glasses (एंटी-ग्लेयर चश्मे) लगाने की सलाह देता हूं, जिसके अनेक फायदे होते है।

इस लेख में हम वैज्ञानिक और मेडिकल नजरिए से भी विस्तार से जानेंगे कि एंटी ग्लेयर चश्मा क्या होता है, इसके क्या फायदे हैं, इसकी कीमत कितनी होती है, कैसे काम करता है किसको लगवाना चाहिए और यह आपके लिए क्यों जरूरी है।

एंटी ग्लेयर चश्मा क्या होता है? (What is Anti-Glare Glasses)

Anti-Glare Glasses (जिन्हें एंटी-रिफ्लेक्टिव या AR कोटिंग वाले चश्मे भी कहा जाता है) जो विशेष रूप से डिजाइन किए गए लेंस होते हैं। दरअसल सामान्य चश्मों के लेंस पर जब रोशनी पड़ती है, तो वह परावर्तित (Reflect) होती है, जिससे चकाचौंध (Glare) पैदा होती है, लेकिन एंटी-रिफ्लेक्टिव लेंस में ऐसा नही होता है।

क्यूंकि एंटी-ग्लेयर चश्मों के लेंस पर एक बहुत ही पतली Anti-Reflective Coating लगाई जाती है। यह कोटिंग लेंस की सतह से होने वाले रिफ्लेक्शन को पूरी तरह खत्म कर देती है। इसके कारण लगभग 99.5% प्रकाश (Light) सीधे लेंस से पार होकर हमारी आंखों तक पहुंचता है, जिससे हमें सब कुछ बिल्कुल साफ और बिना किसी रुकावट के दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें: कमजोर नजर के सामान्य लक्षण?

Anti-Glare Glasses कैसे काम करते हैं?

सामान्य चश्मे के लेंस पर जब प्रकाश (Light) पड़ता है, तो उसका एक हिस्सा लेंस से टकराकर वापस परावर्तित (Reflect) हो जाता है। इसलिए यही परावर्तन आंखों के सामने चमक (Glare) और चकाचौंध पैदा करता है। जबकि एंटी-ग्लेयर या एंटी-रिफ्लेक्टिव (AR) कोटिंग वाले लेंस पर एक विशेष बहु-स्तरीय (Multi-Layer) कोटिंग लगाई जाती है, जो प्रकाश के अनावश्यक परावर्तन को कम कर देती है।

इस तकनीक के कारण अधिक प्रकाश सीधे लेंस से होकर आंखों तक पहुंचता है, जिससे देखने की स्पष्टता बढ़ती है और आंखों को कम मेहनत करनी पड़ती है। यही वजह है कि एंटी-ग्लेयर चश्मे कंप्यूटर उपयोग, मोबाइल स्क्रीन देखने और रात में ड्राइविंग के दौरान विशेष रूप से उपयोगी माने जाते हैं।

Anti-Glare Glasses किसे पहनना चाहिए?

हर व्यक्ति को एंटी-ग्लेयर चश्मे की आवश्यकता नहीं होती है, खासकर गाँव के जो लोग मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप का इस्तेमाल नही करते जैसे दादा दादी, नाना नानी लोग, लेकिन कुछ लोगों को इससे विशेष लाभ मिल सकता है:

1. कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने वाले लोग

यदि आप रोजाना 6 से 8 घंटे या उससे अधिक समय स्क्रीन के सामने बिताते हैं, तो एंटी-ग्लेयर लेंस आंखों की थकान और तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं, ऐसी स्थिति में जीरो पावर का भी आप इस्तेमाल कर सकते है।

2. छात्र

ऑनलाइन पढ़ाई, मोबाइल और टैबलेट के बढ़ते उपयोग के कारण छात्रों की आंखों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में एंटी-ग्लेयर लेंस आरामदायक दृष्टि प्रदान कर सकते हैं, इसलिए जो लोग सिस्टम या ऑफिस में स्क्रीन पर अधिक समय बिताते है, उनके पास इससे बचने के लिए पावर या बिना पावर का एंटी-ग्लेयर चश्मा का इस्तेमाल करते है ।

3. रात में वाहन चलाने वाले लोग

ज्यादा तर लोग रात के समय ड्राइविंग करते समय सामने से आने वाली गाड़ियों की तेज हेडलाइट्स के कारण होने वाली चकाचौंध से काफी ज्यादा परेशान होते है, खासकर वे लोग जो कभी-कभार ड्राइविंग करते हैं, उनके लिए यह काफी मुश्किल होता है, इससे बचने के लिए एंटी-ग्लेयर चश्मे आपके लिए सहायक हो सकते हैं।

4. ऑफिस कर्मचारी

जो लोग लंबे समय तक लैपटॉप, कंप्यूटर पर कृत्रिम रोशनी (Artificial Lighting) में काम करते हैं, उन्हें भी एंटी-ग्लेयर चश्मा अपने पावर का या ज़ीरो नंबर का तो काम करते समय जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि इन लेंसों से आपको लाभ मिल सकता है।

5. चश्मा पहनने वाले सभी लोग

यदि आप पहले से नंबर का चश्मा पहनते हैं, तो एंटी-ग्लेयर कोटिंग आपकी दृष्टि की गुणवत्ता को और बेहतर बना सकती है, अगर आपने कभी एंटी-रिफ्लेक्टिव लेंस का इस्तेमाल नही किया है, तो आपको एक बार जरूर करना चाहिए, इसका फायदा आपको अवश्य मिलेगा।

एंटी ग्लेयर चश्मा लगाने के 5 बड़े फायदे (Benefits of Anti-Glare Glasses)

चश्मे के लेंस पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग करवाना सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं है, बल्कि इसके कई बेहतरीन मेडिकल फायदे हैं और आपको खुद इस्तेमाल करने के बाद फायदे महसूस होंगे:

1. Digital Eye Strain (आंखों की थकान) से राहत

जब आप लगातार लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन को देखते हैं, तो स्क्रीन की आर्टिफिशियल रोशनी आंखों की मांसपेशियों पर दबाव डालती है। जबकि एंटी ग्लेयर चश्मा इस अतिरिक्त दबाव और चकाचौंध को कम करता है, जिससे आंखों में दर्द, पानी आना, भारीपन और सिरदर्द जैसी समस्याओं (Digital Eye Strain) से तुरंत राहत मिलती है।

2. रात में सुरक्षित ड्राइविंग (Safe Night Driving)

रात के समय गाड़ी चलाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि सामने से आने वाले वाहनों की हेडलाइट्स और सड़क के स्ट्रीट लैंप्स की रोशनी चश्मे के लेंस पर बिखर जाती है। लेकिन एंटी-ग्लेयर लेंस इस चकाचौंध (Starbursts and Halos) को रोकता है, जिससे रात में ड्राइविंग बहुत सुरक्षित और आसान हो जाती है, इसलिए अधिकतर लोग आज के समय एंटी-ग्लेयर चश्मे का ही इस्तेमाल करते है।

3. दृष्टि में बेहतरीन स्पष्टता (Clear Vision)

दरअसल यह कोटिंग 99% से अधिक रोशनी को आंखों के अंदर जाने देती है, इसलिए आपको कम रोशनी या धुंधले वातावरण में भी रंगों और वस्तुओं की स्पष्टता (Contrast) बहुत शानदार मिलती है, जिसके कारण कोई अन्य समस्या नही उत्पन्न होती।

4. चश्मे के लेंस की सुरक्षा (Scratch Resistant)

ज्यादातर अच्छी कंपनियों के एंटी-ग्लेयर कोटिंग वाले लेंस Scratch-Resistant (खरोंच-रोधी) और Hydrophobic (पानी और धूल को रोकने वाले) होते हैं। इसका मतलब है कि इन पर आसानी से स्क्रैच नहीं आते और उंगलियों के निशान या पानी की बूंदें तुरंत साफ हो जाती हैं, इसलिए इसकी कीमत सामान्य लेंस से ज्यादा होती है।

5. बेहतर और सुंदर लुक (Better Aesthetics)

सामान्य चश्मे में सामने वाले व्यक्ति को आपकी आंखों के बजाय चश्मे के लेंस पर लाइट का रिफ्लेक्शन दिखाई देता है। एंटी-ग्लेयर चश्मा लेंस को लगभग अदृश्य (Invisible) बना देता है, जिससे आपकी आंखें साफ दिखती हैं और तस्वीरें खींचते समय चश्मे पर चमक नहीं आती है, लेकिन बाजार में खराब क्वालिटी के लेंस भी मिलते जो तस्वीरें खींचते समय चश्मे पर चमक काफी ज्यादा दिखती है और लेंस पर खरोंच भी जल्दी दिखने लगती है।

क्या एंटी-ग्लेयर चश्मे के कुछ नुकसान भी हैं?

बाजार में तमाम तरह की क्वालिटी के लेंस मिलते है और जो कम गुणवत्ता वाले लेंस होते है, उसका इस्तेमाल करने से अन्य समस्या बनी रहती है और ख़राब भी जल्दी हो जाते है, हालांकि एंटी-ग्लेयर चश्मों के फायदे अधिक हैं, लेकिन कुछ सीमाएं भी हैं:

  • सस्ती और निम्न गुणवत्ता वाली कोटिंग जल्दी खराब हो सकती है।
  • लेंस को नियमित रूप से साफ रखना पड़ता है।
  • नकली या लोकल कोटिंग अपेक्षित परिणाम नहीं देती।
  • कुछ मामलों में खराब गुणवत्ता वाले लेंस पर धूल और दाग जल्दी दिखाई दे सकते हैं।

इसलिए आपको इन कमियों से बचने के लिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांडेड लेंस का चयन करना चाहिए।

असली और नकली एंटी-ग्लेयर लेंस की पहचान कैसे करें?

जब आप बाजार में या किसी लोकल दुकान से एंटी-ग्लेयर चश्मा खरीदते हैं, तो असली लेंस की पहचान आप इन 2/3 आसान तरीकों से कर सकते हैं:

  • रिफ्लेक्टेड कलर (Reflected Color): लेंस को किसी ट्यूबलाइट या बल्ब की रोशनी के सामने थोड़ा तिरछा करके देखें। अगर लेंस की सतह पर हल्की हरी (Green), नीली (Blue) या बैंगनी (Purple) चमक दिखाई देती है, तो वह असली एंटी-ग्लेयर है। नॉर्मल लेंस पर सिर्फ सफेद रोशनी चमकती है।
  • आर-पार स्पष्टता (Invisible Lens): असली एंटी-ग्लेयर लेंस इतना साफ होता है कि चश्मा टेबल पर रखने पर ऐसा लगेगा जैसे उसमें शीशा है ही नहीं (लगभग अदृश्य) एकदम चमकता हुआ दिखेगा।
  • पानी की बूंद का टेस्ट (Hydrophobic Test): अगर लेंस अच्छी क्वालिटी का है, तो उस पर पानी की बूंद गिराने पर वह फैलेगी नहीं, बल्कि एक मोती की तरह गोल बनकर तुरंत नीचे गिर जाएगी।

मोबाइल चलाते समय कौन सा चश्मा लगाएं एंटी-ग्लेयर या ब्लू कट?

लोग अक्सर इस बात को लेकर बहुत कंफ्यूज रहते हैं की मोबाइल चलाते समय कौन सा चश्मा लगाएं एंटी-ग्लेयर या ब्लू कट, जबकि कुछ लोग तो दोनो को एक जैसा मानते है, लेकिन हकीकत में एंटी-ग्लेयर और ब्लू कट लेंस अलग – अलग होते है, मैं नेत्र चिकित्सक होने के नाते यह अस्पस्ट करना चाहता हूँ की :

  • Anti-Glare Lens: मुख्य रूप से हर तरह की लाइट के रिफ्लेक्शन और चकाचौंध (Glare) को रोकता है। जो रात और दिन में बहुत अच्छे से काम करता है, खासकर रात की ड्राइविंग और सामान्य स्क्रीन उपयोग के लिए तो बहुत बेस्ट है।
  • Blue Cut Lens: यह विशेष रूप से डिजिटल स्क्रीन्स से निकलने वाली हानिकारक Blue Light (नीली रोशनी) को ब्लॉक करता है, अगर आप का काम मोबाइल या लैपटॉप पर है तो ऐसे में इसको भी इस्तेमाल किया जा सकता है और आज के समय सबसे ज्यादा किया भी जाता है।

मेरी सलाह यह है की अगर आप दिन में 6 से 8 घंटे कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं, तो आपको Blue Cut Glasses विद एंटी-ग्लेयर कोटिंग वाला चश्मा चुनना चाहिए, जिसमें नीली रोशनी से बचाव और ग्लेयर प्रोटेक्शन दोनों मिलते हैं।

Anti-Glare Glasses खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

1. हमेशा प्रमाणित ऑप्टोमेट्रिस्ट से आंखों की जांच करवाएं।

2. ब्रांडेड और वारंटी वाले लेंस चुनें।

3. यदि स्क्रीन उपयोग अधिक है तो Blue Cut + Anti-Glare विकल्प लें।

4. Hydrophobic और Scratch Resistant कोटिंग वाले लेंस चुनें।

5. बहुत कम कीमत वाले अज्ञात ब्रांडों से बचें।

Anti-Glare Glasses की कीमत क्या है? (Anti-Glare Glasses Price)

हमारे देश भारत में एंटी-ग्लेयर चश्मों की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस ब्रांड का लेंस चुन रहे हैं और आपके चश्मे का नंबर (Power) कितना है। नीचे एक सामान्य अनुमानित रेंज दी गई है जिसे आप देख सकते है:

लेंस का प्रकार (Lens Type)अनुमानित शुरुआती कीमत (INR)किसके लिए बेस्ट है?
नॉर्मल एंटी-ग्लेयर लेंस (Local/Standard)₹500 – ₹1,200सामान्य उपयोग और कम बजट वालों के लिए सबसे अच्छा है
ब्रांडेड एंटी-ग्लेयर लेंस (जैसे Crizal, Essilor)₹1,500 – ₹3,500हाई क्लेरिटी, टिकाऊपन और ड्राइविंग के लिए सबसे अच्छा है
ब्लू कट + एंटी-ग्लेयर लेंस₹1,200 – ₹4,000कंप्यूटर और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छा है

टॉप 5 लोकप्रिय ब्रांड Anti-Glare Lens ब्रांड्स

यदि आप बेहतर गुणवत्ता वाले एंटी-ग्लेयर लेंस खरीदना चाहते हैं, तो निम्न प्रकार के इंटरनेशनल ब्रांड जो काफी ज्यादा अच्छे माने जाते है और बाजार में उनकी वैल्यू भी है आप निचे देख सकते हैं:

  • Crizal Anti-Reflective Lenses
  • Essilor Anti-Glare Lenses
  • Zeiss Dura Vision Lenses
  • Hoya Hi-Vision Lenses
  • Kodak Anti-Reflective Lenses

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या हम हर समय एंटी-ग्लेयर चश्मा पहन सकते हैं?

उत्तर: हां, बिल्कुल। एंटी-ग्लेयर चश्मे को आप पूरे दिन, घर के अंदर और बाहर, हर समय पहन सकते हैं। इसका आंखों पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, बल्कि यह हर वक्त आंखों को सुरक्षा ही देता है।

क्या बिना नंबर के भी एंटी ग्लेयर चश्मा लगा सकते हैं?

उत्तर: हां, यदि आपकी आंखों का कोई नंबर नहीं है (0 Power), तब भी आप अपनी आंखों को कंप्यूटर स्क्रीन और प्रदूषण से बचाने के लिए ‘प्लेन एंटी-ग्लेयर’ या ‘ब्लू कट’ चश्मा बनवाकर पहन सकते हैं।

क्या एंटी-ग्लेयर चश्मा लगाने से आंखें खराब हो सकती हैं?

उत्तर: यह पूरी तरह से एक मिथक (अफवाह ) है। दरअसल एंटी-ग्लेयर कोटिंग एक सुरक्षात्मक परत है जो आंखों के तनाव को कम करती है। इससे आंखें कभी खराब नहीं होतीं।

एंटी-ग्लेयर और ब्लू कट चश्मे में क्या अंतर है?

उत्तर: एंटी-ग्लेयर लेंस मुख्य रूप से हर तरह की लाइट के रिफ्लेक्शन और चकाचौंध (Glare) को रोकता है, जो ड्राइविंग के लिए बेस्ट है। जबकि ब्लू कट लेंस डिजिटल स्क्रीन्स (मोबाइल/लैपटॉप) से निकलने वाली हानिकारक नीली रोशनी को ब्लॉक करता है। आपको बेहतर सुरक्षा के लिए हमेशा Blue Cut + Anti-Glare दोनों कोटिंग वाला लेंस चुनना चाहिए।

निष्कर्ष

आज के डिजिटल लाइफस्टाइल में Anti-Glare Glasses कोई लग्जरी नहीं बल्कि आंखों की सेहत के लिए एक जरूरत बन चुके हैं। चाहे आप ऑफिस में काम करते हों, स्टूडेंट हों या रात में ड्राइव करते हों, यह चश्मा आपकी आंखों को आराम देने के साथ-साथ आपकी विजुअल परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाता है। चश्मा लेते समय हमेशा किसी अच्छी लैब या प्रमाणित ऑप्टोमेट्रिस्ट से ही कोटिंग करवाएं ताकि आपको असली सुरक्षा मिल सके।

अस्वीकरण: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से साझा की गई है। अपने चश्मे का नंबर बदलने या नया चश्मा बनवाने से पहले हमेशा अपने नजदीकी नेत्र रोग विशेषज्ञ (Optometrist/Ophthalmologist) से आंखों की जांच जरूर करवाएं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article आंख लाल होने पर क्या करें? इसका प्रमुख कारण, चिन्ताजनक लक्षण और घरेलू व मेडिकल उपचार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

चश्मा कब लगाना चाहिए? कमजोर नजर के लक्षण क्या हैं?

Glasses Guide

Blue Cut Lens क्या होता है, इसके फायदे, नोकसान और किसे लगवाना चाहिए कितने का मिलता है

Glasses Guide

Netracare

Your trusted source for eye care tips, glasses guides, eye diseases, nutrition advice, and hospital recommendations.

Categories

  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Hospitals & Doctors
  • Eye Diseases
  • Eye Nutrition
  • Contact Us

Quick Contact

Website: netracare.in

Email: info@netracare.in

© 2026 Netracare. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?