netracare
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
Font ResizerAa
netracarenetracare
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Eye Hospitals & Doctors
  • Eye Nutrition
  • Eye Diseases
  • Contact
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
netracare > Blog > Eye Care Tips > आंखो के निचे काले घेरे क्यों बनते हैं इसके मुख्य कारण क्या है? इसका उपचार और रोकथाम

आंखो के निचे काले घेरे क्यों बनते हैं इसके मुख्य कारण क्या है? इसका उपचार और रोकथाम

Netracare
By Netracare
June 21, 2026
23 Min Read
Share

आँखों के नीचे काले घेरे जिसे (Dark Circles) कहा जाता है यह एक आम लेकिन चिंताजनक और परेशान करने वाली समस्या है और यह समस्या छोटे बड़े सबको प्रभावित कर सकती है जो आपके रहन सहन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के कारण हो सकती है

Contents
  • आँखों के नीचे काले घेरे क्यों होता हैं?
  • आँखों के नीचे काले घेरे होने के कारण
  • Dark Circles के प्रकार
  • किस चीज़ की कमी से आँखों के नीचे काले घेरे पड़ते हैं?
  • आँखों के नीचे काले घेरे के सामान्य लक्षण
  • Dark Circles से बचाव और रोकथाम के उपाय
    • आँखों के निचे काले घेरे का घरेलू उपचार
  • Dark Circles होने का खतरा किसको ज्यादा रहता है?
  • किस इस्थिति मे डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
  • Dark Circles का निदान कैसे किया जाता है?
  • Darak Circles का मेडिकल उपचार
  • निष्कर्ष

यह समस्या न सिर्फ  चेहरे की सुंदरता को कम करती है बल्कि उम्र से अधिक उम्र का दिखना थका हुआ और बीमार दिखने का भी एहसास कराता है और ज्यादा तर यह नींद की कमी तनाव खराब खानपान की वजह से होता है लेकिन आनुवंशिक भी हो सकता है और ये कुछ मामलों मे घरेलू उपचार और खुद की देख रेख से ठीक भी हो जाता है लेकिन कुछ इस्थिति मे मेडिकल उपचार की आवश्यकता होती है

इस लेख में हम (Dark Circles) आँखों के निचे काले घेरे किसकी कमी से होता है और इसके मुख्य कारण घरेलू और मेडिकल उपचार बचाव रोकथाम और किस इस्थिति मे डॉक्टर को देखाना चाहिए और इसके कुछ प्राकृतिक तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानेंगे। 

आँखों के नीचे काले घेरे क्यों होता हैं?

आंखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles) आजकल एक आम समस्या बन चुकी है जो अक्सर थकान या नींद की कमी का संकेत मान ली जाती है, हालांकि, इसके पीछे कई शारीरिक और जीवनशैली संबंधी कारण होते हैं क्यों की आँखों के नीचे की त्वचा चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में बहुत पतली होती है जब रक्त वाहिकाएँ अधिक स्पष्ट दिखाई देने लगती हैं या त्वचा में मेलानिन का जमाव बढ़ जाता है तो काले घेरे बन जाते हैं और कई बार यह नींद की कमी से होता हैं तो कई बार एनीमिया, हार्मोनल बदलाव या उम्र बढ़ने के कारण भी लेकिन यह समस्या सिर्फ सुंदरता को ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत का कोई गंभीर संकेत भी हो सकता है।

आँखों के नीचे काले घेरे होने के कारण

  • नींद की कमी से आँखों के निचे काले घेरे बनते है और पर्याप्त नींद न लेने से त्वचा पीली और मुरझाई हुई भी दिखने लगती है और रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं जिससे त्वचा के नीचे का खून गहरा दिखने लगता है और आँखों के नीचे की नसें स्पष्ट दिखने लगती हैं और आँख के निचे काले घेरे दिखने लगते है
  • तनाव और थकान के कारण आँखों के निचे काले बनते है जैसे मानसिक और शारीरिक थकान से और अधिक काम करने से तनाव पड़ता है और आँखों के आसपास की त्वचा प्रभावित होती है और तनाव के कारण कोर्टिसोल हार्मोन भी बढ़ता है जिससे त्वचा का रंग काला पड़ जाता है और आँख के निचे काले घेरे दिखने लगते है
  • पोषक तत्वों की कमी होने पर आँखों के निचे काले घेरे बनने लगते है जैसे आयरन की कमी से (एनीमिया) इससे त्वचा पीली पड़ जाती है और आँखों के निचे काले घेरे बनने लगते हैं और विटामिन K,C, और E की कमी से भी आँखों के निचे काले घेरे बनते है क्यों की ये सभी विटामिन त्वचा की सेहत के लिए जरूरी होते हैं
  • इस डिजिटल दौर में मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप और टीवी स्क्रीन का इस्तेमाल ज़िंदगी का एक हिस्सा बन गया है और घंटों तक स्क्रीन पर नज़रें गड़ाए रहते हैं और लगातार स्क्रीनटाइम से आँखों पर दबाव और तनाव बढ़ जाता है और इसके असर चेहरे और आँखों के निचे काले घेरे जैसे दिखने लगते हैं
  • आँखों के नीचे की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है और लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से आँखों के नीचे की त्वचा पर मेलेनिन की मात्रा बढ़ जाती है और धीरे-धीरे आँखों के निचे काले धब्बे बनने लगते हैं जिससे उस हिस्से पर झुर्रियाँ और कालेपन की समस्या और बढ़ जाती है।
  • उम्र बढ़ने के साथ सबसे पहले असर त्वचा पर दिखाई देता है और अंदर मौजूद रक्त वाहिकाएँ ज़्यादा स्पष्ट दिखाई देने लगती हैं और इसके कारण आँखों के नीचे काले घेरे नज़र आता है जिसे आमतौर पर डार्क सर्कल्स कहा जाता है और इस उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को आँखों के नीचे काले घेरे बनने का एक बड़ा कारण माना जाता है
  • आनुवंशिकता कुछ लोगों को परिवार में पहले से ही आँखों के निचे काले घेरों की समस्या होती है और अगर परिवार में यह समस्या है तो आपको भी हो सकती है क्यों की ऐसे में त्वचा पतली होती है और कुछ लोगों में आनुवंशिक रूप से मेलेनिन का स्तर अधिक होता है जिसकी वजह से आँखों के निचे काले घेरे दीखते है
  • डिहाइड्रेशन जब शरीर में पानी की कमी हो और इस डिहाइड्रेशन का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं त्वचा और चेहरे की सुंदरता पर भी दीखता है और शरीर में पानी की कमी डार्क सर्कल्स का एक छुपा हुआ कारण है और त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है जिससे त्वचा सुस्त धंसी हुई और आँखों के नीचे काले घेरे दिखाई देने लगते है

Dark Circles के प्रकार

  • Pigmented Dark Circles: पिग्मेंटेड डार्क सर्कल त्वचा में मेलेनिन की मात्रा बढ़ने के कारण होते हैं और इनका रंग आमतौर पर भूरा  होता है और इसका मुख्य कारण सूरज की धूप में ज़्यादा रहना और आनुवंशिकता  या आँखों को बार-बार रगड़ने से होता है और इसकी पहचान धूप में ज़्यादा गहरा दिखता है अगर आप आँखों के नीचे की त्वचा को खींच के छोड़ देते हैं तो भी इनका भूरा रंग बना रहता है
  • Vascular Dark Circles: वैस्कुलर डार्क सर्कल का  रंग नीला बैंगनी या हल्का लाल होता है और ये तब दिखते हैं जब आँखों के नीचे की त्वचा बहुत पतली हो जाती है और नीचे की नसें साफ़ दिखने लगती हैं और इसका मुख्य कारण नींद की कमी बहुत ज़्यादा तनाव या शरीर में आयरन की कमी (एनीमिया) के कारण होता है और इसकी पहचान जब आप (Dark Circles) वाली जगह को उंगली से दबाते हैं तो रंग थोड़ा हल्का हो जाता है और छोड़ने पर वापस आ जाता है
  • Structural or Hollow Dark Circles: स्ट्रक्चरल को शैडो डार्क सर्कल भी कहा जाता है इसमें आँखों के नीचे गड्ढा बन जाता है लेकिन ये असल में त्वचा का कालापन नहीं होते है बल्कि आँखों के नीचे गड्ढे होने के कारण पड़ने वाली परछाई होती है और इसका मुख्य कारण उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की वसा का कम होना और हड्डियों की बनावट या आँखों के नीचे की त्वचा का ढीला होकर लटक जाने के कारण होता है और इसकी पहचान यह है की अगर आप चेहरे पर ऊपर से लाइट डालते हैं तो ये परछाई गायब हो जाती है
  • Mixed Dark Circles: मिक्स्ड डार्क सर्कल यह सबसे आम प्रकार है और सबसे अधिक लोगों मे यही देखा जाता है और इसमें एक से अधिक कारण होते हैं जैसे त्वचा का काला पड़ना नसों का दिखना और आँखों के नीचे गड्ढा पड़ना सब एक साथ ही दीखते है और इसका मुख्य कारण मोबाइल स्क्रीन का ज्यादा उपयोग करना और आनुवंशिकता या लगातार तनाव बना रहेना और इसकी पहचान यह है की रंग भी गहरा दीखता है और त्वचा एकदम पतली होती है और गड्ढा भी नजर आता है

किस चीज़ की कमी से आँखों के नीचे काले घेरे पड़ते हैं?

Dark circles कोई बीमारी नहीं है लेकिन कभी-कभी ये आपके रहन सहन और खान पियन और कुछ स्वास्थ्य समस्याओं और शरीर मे पोषण संबंधी कमियों की वजह से होता है और आँखों के निचे काले घेरे को उभारने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और इसका बड़ा कारण बनते है जैसे:

  • आयरन की कमी: आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा घटा देता है जिससे त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती इसके कारण त्वचा पीली धंसी हुई और मुरझाई लगने लगती है और आँखों के निचे काले घेरे अधिक स्पष्ट हो जाते हैं
  • विटामिन K की कमी: विटामिन K रक्त के थक्के जमने और नसों के स्वास्थ्य में मदद करता है लेकिन इसकी कमी से आँखों के पास की छोटी रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं और आंखों के नीचे नीले काले निशान दिख सकते हैं जिससे कालापन आता है
  • विटामिन C की कमी: विटामिन C कोलेजन उत्पादन के लिए ज़रूरी है क्यों की विटामिन C की कमी से आंखों के नीचे की त्वचा पतली हो जाती है और काले घेरे होने की संभावना बढ़ जाती है जिससे नसें साफ और ज़्यादा दिखने लगती हैं
  • विटामिन E की कमी: विटामिन E त्वचा को पोषण देता है और उसे हाइड्रेटेड रखता है लेकिन विटामिन E की कमी होने पर त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है जिस्से आँखों के निचे काले घेरे बढ़ सकते है और उनके रंग को गाढ़ा कर सकता है जिस्से (Darak Circles) ज्यादा दिखने लगता है
  • विटामिन B12 की कमी: B12 विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत ज़रूरी होता है और इसकी कमी से थकान और त्वचा का कालापन और उसका रंग बढ़ने लगता है जिससे (Dark Circles) और भी उभर जाते हैं
  • शरीर मे पानी की कमी: वैसे तो शरीर मे पानी की कमी पुरे शरीर को ही बेजान कर देती है जिस्से त्वचा की चमक भी कम हो जाती है और आँखें अंदर की ओर धंसी हुई महसूस होती हैं जिससे (Dark Circles) साफ दिखने लगते हैं

आँखों के नीचे काले घेरे के सामान्य लक्षण

काले घेरे आँखों के नीचे त्वचा का रंग बदलने तक सीमित नहीं होते है बल्कि ये कई अन्य लक्षणों के साथ दिखाई दे सकते हैं और इन लक्षणों को सही समय पर पहचानना इनके कारण और उपचार को समझने का पहला कदम है

  • रंग में परिवर्तन
  • आँखों के नीचे सूजन
  • आँखों मे खुजली होना
  • उम्रदराज दिखना
  • थकी हुई शरीर और बेजान त्वचा
  • आँखों मे जलन या दर्द होना
  • दृष्टि पर असर (कभी-कभी)

Dark Circles से बचाव और रोकथाम के उपाय

आँखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles)  केवल चेहरे की सुंदरता को ही प्रभावित नहीं करते हैं बल्कि थकान और उम्र बढ़ने का संकेत भी देते हैं लेकिन सही आदतें और जीवनशैली में कुछ बदलाव करके काले घेरों से बचाव किया जा सकता है और जीवनशैली में कुछ बदलाव लाने से उसकी रोकथाम मे काफ़ी मदद कर सकते है जैसे:

  • मोबाइल और स्क्रीन का सिमित उपयोग: लंबे समय तक मोबाइल लैपटॉप या टीवी देखने से आँखों पर ज़ोर पड़ता है जिससे काले घेरे बनने लगते हैं इसलिए आपको 20-20-20 नियम फालो करना चाहिए जैसे हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए आँखों को आराम दें
  • पर्याप्त नींद लें: नींद की कमी काले घेरों का सबसे बड़ा कारण है रोज़ाना कम से कम 7–8 घंटे की गहरी नींद लें और नियमित सोने का समय बनाएं ताकि आँखों के आसपास की त्वचा को आराम मिल सके
  • संतुलित आहार लें: आयरन विटामिन C विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी से भी काले घेरे होते हैं इसलिए अपने आहार मे हरी सब्ज़ियाँ और फल संतरा अनार सेब सूखे मेवे शामिल करें और पर्याप्त मात्रा मे पानी पीते रहें
  • धूप से आँखों की सुरक्षा: घर से बाहर निकलते समय सनग्लासेस पहनें क्यों की सूरज की UV किरणें के ज्यादा संपर्क मे रहेने से आँखों के आसपास की त्वचा को नुकसान पहुँचाती हैं और आँखों के निचे काले घेरे का कारण भी बनती है
  • मेकअप और आँखों को मलने से बचें: बार-बार आँखों को रगड़ने से वहाँ की नाज़ुक त्वचा को नुकसान होता है और काले घेरे गहरे हो सकते हैं इसलिए व्यायाम करें और नियमित आराम दें आँखों को मलने से बचें और रात को सोने से पहले मेकअप साफ करें
  • जीवनशैली में सुधार करें: अगर आप धूम्रपान तम्बाकू या शराब का सेवन करते है तो उससे बचें कोसिस करें की धीरे धीरे छोड़ ही दें क्यों की आँखों के निचे काले घेरे का एक बड़ा कारण धूम्रपान और शराब भी है

आँखों के निचे काले घेरे का घरेलू उपचार

Dark Circles का आप अपनी खुद की देखभाल और कुछ आसान उपाय से ख़तम कर सकते है अगर शुरुआती स्तर पर हैं तो बताये गये बचाव रोकथाम और कुछ आसान घरेलू उपायों से इन्हें ठीक किया जा सकता है जैसे:

  • एलोवेरा का इस्तेमाल: एलोवेरा त्वचा को पोषण देता है और (Dark Circles) हल्के करता है सोने से पहले और सुबह के समय हल्का सा एलोवेरा फेस और आँखों के नीचे लगाएँ कम से कम 21 दिन तक लगाते रहें
  • बादाम तेल: बादाम तेल में विटामिन E होता है जो (Dark Circles) कम करने में बहुत लाभदायक होता है रोजाना रात को सोने से पहले हल्के हाथों से बादाम के तेल से मसाज करें और डेली लगाते रहें इस्से फेस पर ग्लो और काले घेरे भी कम होने लगेंगे
  • गुलाब जल: गुलाब जल आँखों को ठंडक देता है और त्वचा को तरोताज़ा करता है रोजाना  गुलाब जल में काटन भिगोकर आँखों पर 5-10 मिनट रखें जिस्से (Dark Circles) कम होने लगेगा
  • खीरे के स्लाइस: खीरे में ठंडक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और आँखों पर रखने से (Dark Circles) कम होने लगते है रोजाना खीरे के ठंडे स्लाइस आँखों पर 10–15 मिनट रखें
  • ठंडे टी बैग्स: टी बैग्स में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट सूजन और काले घेरे कम करने में मदद करते हैं रोजाना इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा कर के आँखों पर रखें
  • ठंडा दूध की मलाई: दूध पर जमी मलाई त्वचा को शांत करता है और रंगत सुधारता है और आँखों के निचे काले घेरे को बहुत कम कर देता हैरोजाना कॉटन को ठंडे दूध में डुबोकर या केवल मलाई आँखों के नीचे रखें

Dark Circles होने का खतरा किसको ज्यादा रहता है?

Dark Circles होने की संभावना कुछ लोगों मे दूसरों की तुलना में बहुत अधिक होती है अगर आप मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल करते है तो आपको भी काला घेरा दिख सकता है अगर आपके माता-पिता को (Dark Circles) की समस्या है तो आपको भी हो सकती और बढ़ती उम्र वाले लोग मे भी खतरा बना रहेता है क्यों की उम्र बढ़ने के साथ त्वचा से कोलेजन कम हो जाता है जिससे त्वचा पतली होकर नसें दिखाने लगती है जबकि कुछ लोगों में मेलेनिन की अधिकता के कारण पिग्मेंटेशन का खतरा ज्यादा रहता है और जिन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम या एलर्जी की समस्या होती है उनको दोसरे की तुलना मे ज्यादा खतरा रहेता है

किस इस्थिति मे डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

आँखों के निचे काले घेरे ज़्यादातर मामलों में यह चिंता का विषय नहीं होता और आमतौर पर खुद की देखभाल से ठीक हो जाते हैं हालाँकि कुछ स्थितियों में यह किसी अंतर्निहित गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकते हैं और फिर डॉक्टर से परामर्श लेना ज़रूरी होता है:

  • आँखों के आस-पास सूजन लालिमा या दर्द होना
  • Dark Circles के साथ अन्य शारीरिक समस्याएँ दिखाई दें
  • अगर खुद की देखभाल से और घरेलू उपचार से भी कोई फर्क न दिखे
  • बच्चों में आँखों के निचे काले घेरे लंबे समय तक बना रहें
  • आँखों के नीचे सूजन या दर्द हो
  • काले घेरे के साथ दृष्टि धुंधली होना चक्कर आना या थकान जैसी अन्य समस्याएँ हों

Dark Circles का निदान कैसे किया जाता है?

आपका डॉक्टर  उपचार शुरू करने से पहले यह पता लगाते हैं कि (Dark Circles) का असली कारण क्या है इसके लिए आपका डॉक्टर कुछ जाँच और पूछ ताछ करेंगे जैसे:

  • रोग-इतिहास: सबसे पहेले आपका डॉक्टर आपसे पूछेगा कितने समय से काले घेरे हैं और यह बचपन से हैं या हाल में बने है क्या आपकी नींद पूरी होती है या नहीं और कोई चिंता या तनाव और मोबाइल कितनी देर तक इस्तेमाल करते है आपके परिवार में किसी को काले घेरे तो नहीं है और अन्य सवाल भी कर सकता है
  • शारीरिक परीक्षण: आपका डॉक्टर त्वचा का रंग देख कर (Dark Circles) के प्रकार का पता करेगा और आँखों के नीचे सूजन या गड्ढा तो नहीं है या पलकों की त्वचा पतली या ढीली तो नहीं है और भी कुछ जाँच कर सकता है
  • वुड लैंप परीक्षण: आपका डॉक्टर एक विशेष प्रकार की लाइट का उपयोग कर सकता है जिससे यह पता चलता है कि कालापन त्वचा की ऊपरी परत में है या गहराई में
  • रक्त जाँच: अगर आपके डॉक्टर को कुछ गंभीर संकेत दीखते है तो वह खून की जाँच कर सकता है ताकी यह पता चले कि कहीं शरीर में आयरन (एनीमिया) थायराइड या किसी विटामिन की कमी तो नहीं है

Darak Circles का मेडिकल उपचार

आँखों के नीचे काले घेरे का मेडिकल उपचार आपका डॉक्टर निदान करने के बाद आपकी स्थिति के अनुसार मेडिकल उपचार दे सकता है और कुछ गंभीर मामलों में सर्जरी की सलाह दे सकते हैं:

  • टॉपिकल क्रीम: आपका डॉक्टर आपको लाइटनिंग क्रीम जिनमें हाइड्रोक्विनोन (Hydroquinone) कोजिक एसिड (Kojic Acid) या एज़ेलिक एसिड होता है जो कालेपन को कम करते हैं उसको लगाने के लिए दे सकता है और आपकी इस्थिति के अनुसार रेटिनोइड्स (Retinoids) विटामिन-A युक्त ये क्रीम भी दे सकता है जो त्वचा को मोटा करती हैं और कोलेजन बढ़ाती हैं जिससे नसें दिखना कम हो जाती हैं।
  • आधुनिक थेरेपी: केमिकल पील्स (Chemical Peels) इसमें आपका डॉक्टर इस्थिति के अनुसार एक हल्का एसिड लगाते हैं जो त्वचा की ऊपरी काली परत को हटाकर नई और साफ़ त्वचा लाता है जिस्से काला पन नहीं दीखता है,आपका डॉक्टर लेज़र थेरेपी (Laser Therapy) भी कर सकता है क्यों की यह पिग्मेंटेशन को कम करने और त्वचा को कसने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है और यह नसों के फैलाव को भी ठीक करता है,प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (PRP Therapy) भी आपका डॉक्टर कर सकता है जो (Dark Circles) के कारण पर निर्भर करता है इसमें मरीज के अपने खून से प्लाज्मा निकालकर आँखों के नीचे इंजेक्ट किया जाता है जिससे त्वचा का नवीनीकरण (Regeneration) होता है।
  • इंजेक्टेबल और फिलर्स: डर्मल फिलर्स (Dermal Fillers) आपका डॉक्टर कारण जानने और निदान करने के बाद जैसे अगर आँखें अंदर धंसी हुई हैं और गड्ढों के कारण परछाई दिखती है तो हाइलूरोनिक एसिड फिलर्स से उन गड्ढों को भर सकता है।
  • सर्जरी: ब्लेफेरोप्लास्टी (Blepharoplasty) तब की जाती है जब आँखों के नीचे बहुत ज्यादा झुर्रियां ढीली त्वचा या चर्बी जमा हो जाती है और इस इस्थिति में आपका डॉक्टर सर्जरी के जरिए इसे हटाकर आँखों के नीचे के हिस्से को चिकना और साफ़ बनाता है।

निष्कर्ष

आँखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles) न केवल आपके चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करते हैं बल्कि यह आपकी सेहत थकान और लाइफस्टाइल का रिजल्ट होता है और इसका कारण केवल नींद की कमी ही नहीं बल्कि पोषण की कमी और ज्यादा देर तक मोबाइल इस्तेमाल करना भी है और सबसे अच्छी बात यह है की यह आपकी खुद की देखभाल से जैसे सही आहार भरपूर नींद हाइड्रेशन और आसान घरेलू उपायों से इन्हें कम या खत्म किया जा सकता है लेकिन कुछ गंभीर मामलों के लिए आधुनिक मेडिकल उपचार जैसे लेजर और फिलर्स प्रभावी विकल्प साबित होते हैं लेकिन हमारा सुझाव है कि आप अपनी आँखों की सेहत को प्राथमिकता दें अगर घरेलू उपचारों के बाद भी काले घेरे कम नहीं हो रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article आंखों की सेहत पर नजर रखें लेकिन कैसे?
Next Article मोबाइल देखने से आँखों में दर्द और जलन होना ? इसका प्रमुख कारण, बचाव और रोकथाम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मोबाइल देखने से आँखों में दर्द और जलन होना ? इसका प्रमुख कारण, बचाव और रोकथाम

Eye Care Tips

आंखों की सेहत पर नजर रखें लेकिन कैसे?

Eye Care Tips

आंख लाल होने पर क्या करें? इसका प्रमुख कारण, चिन्ताजनक लक्षण और घरेलू व मेडिकल उपचार

Eye Care Tips

Netracare

Your trusted source for eye care tips, glasses guides, eye diseases, nutrition advice, and hospital recommendations.

Categories

  • Home
  • Eye Care Tips
  • Glasses Guide
  • Hospitals & Doctors
  • Eye Diseases
  • Eye Nutrition
  • Contact Us

Quick Contact

Website: netracare.in

Email: info@netracare.in

© 2026 Netracare. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?